फोटो संख्या:53-श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर रामलीला मंचन के रिहसल के शुभारंभ पर गणेश
महेंद्रगढ़। शहर की श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर शुक्रवार देर शाम गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन के अभ्यास का शुभारंभ किया गया। पंडित हरिशंकर कौशिक ने हवन व गणेश पूजन संपन्न कराया।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका में आदर्श रामलीला कमेटी के प्रधान सुरेंद्र बंटी, उप प्रधान जोगेंद्र सेठ उपस्थित रहे। पूर्व प्रधान हरि सिंह यादव भी उपस्थित रहे। सचिव मनोहरलाल यादव ने बताया कि इस बार दस वरिष्ठ कलाकार 30 बाल कलाकारों को 45 दिनों तक मंचन की बारीकियों से अवगत कराएंगे। रामलीला के कलाकार प्रतिदिन रात आठ बजे से 11 बजे तक मंचन का अभ्यास करेंगे। एक अगस्त से 19 सितंबर तक रिहर्सल होगा।
20 सितंबर से दो अक्तूबर तक श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रांगण में 13 दिन मंचन किया जाएगा। बता दें कि इस बार 10 से अधिक बाल कलाकार पहली बार मंचन करेंगे। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण सैनी, गोविंद सैनी, भगवान दास सैनी, ललित तंवर एडवोकेट, सुभम तिवाड़ी, राहुल, रवि यादव, कर्म खन्ना, राजेंद्र शर्मा, विजय प्रजापत, ललित यादव, मोई गुर्जर आदि कलाकार उपस्थित रहे।
फोटो संख्या:53-श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर रामलीला मंचन के रिहसल के शुभारंभ पर गणेश