फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यूजी में दाखिले के लिए 28 तक खुलेगा पोर्टल

Wed, 06 Aug 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-55 राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ का भवन---स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एडमिशन के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है।
विज्ञापन

यह विशेष अवसर उन विद्यार्थियों के लिए है जो किसी से अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए थे।
विभाग ने ऐसे सभी छात्रों के लिए 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की है। महाविद्यालयों में जाकर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं।
राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य एवं जिला उच्चत्तर शिक्षा अधिकारी प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि यह प्रवेश प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए दूसरा अवसर है। इससे उच्च शिक्षा को बिना किसी विलंब के जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में कमरा संख्या 23 में केंद्रीकृत प्रवेश समिति प्रतिदिन उपस्थित रहती है। विद्यार्थी अपनी योग्यता अनुसार दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।
प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ एवं मेरिट के आधार पर दिया जा रहा है। महाविद्यालय में सभी संकायों कला, वाणिज्य और विज्ञान में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।
इस सत्र से महाविद्यालय में बीएससी लाइफ साइंस व फिजिकल साइंस पाठ्यक्रमों के अंतर्गत पर्यावरण विज्ञान विषय की पढ़ाई आरंभ की गई है जो पूरे प्रदेश में केवल इसी महाविद्यालय में उपलब्ध है।
वर्तमान में महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कुछ सीटें रिक्त हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करें और फिर दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें