फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यादव सभा में निशुल्क परामर्श शिविर में 20 रोगियों की जांच की गई

Wed, 06 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-74 यादव सभा में चिकित्सकों को सम्मान करते हुए यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय सिंह
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के प्रांगण में गॅस्ट्रोएन्टेरोलॉजी, आंत, पेट, लीवर पैनक्रियाज (अग्नाश्य) से संबंधित रोगों की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित शिविर में इस बार 20 लोगों ने अपनी जांच कराई। विशेषज्ञ डाॅ. भूपेंद्र सिंह यादव व न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डाॅ. कविंद्र सिंह की टीम ने शिविर में आने वाले लोगों की जांच कर उचित परामर्श दिया। यादव सभा की ओर से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है।
डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव व उनकी टीम के सदस्य राकेश, मोनिका, शिवपाल ने शिविर को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग किया। कप्तान राजेन्द्र सिंह खेड़ा ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक मंगलवार को तीन बजे से पांच बजे तक लगाया जाता है। इन बीमारियों से संबंधित मरीज प्रत्येक मंगलवार को यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में निशुल्क परामर्श सेवाएं ले सकते हैं। मंगलवार को लगे शिविर में 20 मरीजों की जांच कर डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव, डाॅ. कविंद्र सिंह ने उन्हें उचित परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें