फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन ही नहीं चला पोर्टल, आवेदन नहीं कर सके विद्यार्थी

Tue, 02 Jun 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68 शहर ​स्थित राजकीय आईटीआई। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए पोर्टल चालू कर दिया है। पहले दिन मंगलवार को पोर्टल नहीं चलने से अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए।

आईटीआई में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है और इसके लिए युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले दिन दोपहर को पोर्टल चला लेकिन कुछ देर चलने के बाद बंद हो गया। इसके बाद पोर्टल नहीं चल पाया जिससे युवा भी आवेदन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

कुछ सीएचसी पर पूरे दिन युवा पोर्टल चलने के बारे में पूछते रहे और आवेदन करने से वंचित रह गए। दूसरी ओर आईटीआई में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इन पर टीमें भी मौजूद रही लेकिन कोई भी युवा पूछताछ करने के लिए नहीं पहुंच पाया।
संस्थानों की ओर से भी पोर्टल पर लागइन कर आवेदन स्थिति जांचने की कोशिश की लेकिन एक बार खुलने के बाद पोर्टल दोबारा नहीं चला। पहले दिन आवेदन के लिए भी कम युवा पहुंचे।
संस्थानों में आवेदन करवा सकते हैं युवा
जिले की सभी राजकीय आईटीआई में विभाग की ओर से युवाओं के लिए निशुल्क आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। कोई भी युवा अपने सभी दस्तावेज लेकर किसी भी आईटीआई में जा सकता है और अपने पसंद के संस्थान का चुनाव कर दाखिला के लिए आवेदन कर सकता है। यहां पर किसी भी आवेदक से फीस नहीं ली जाएगी और निशुल्क आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन


- वर्जन:
पहले दिन कोई आवेदन नहीं आया। पोर्टल बंद होने से परेशनी हुई। अब संस्थानों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। यहां पर आकर युवा दाखिला संबंधी जानकारी ले सकते हैं और दाखिला के लिए निशुल्क आवेदन भी कर सकते हैं।- संदीप यादव, इंचार्ज, राजकीय आईटीआई, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें