फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण सबका दायित्व, सभी करें पौधरोपण : कुलपति

Tue, 02 Jun 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55 हकेंवि में पौधरोपण करते कुलप​ति प्रो. टंकेश्वर कुमार व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान का चलाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के परिसर में 31 रुद्राक्ष व बॉटल पाम के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबका दायित्व है। सभी को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हकेंवि हरित एवं सतत परिसर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में मियावाकी पद्धति पर आधारित सघन वन विकसित करने की पहल प्रारंभ की गई है, जो जैव विविधता संरक्षण, कार्बन अवशोषण, पारिस्थितिकीय संतुलन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी सशक्त माध्यम है।
पौधरोपण अभियान में रसायन विज्ञान विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, शिक्षणेतर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. राकेश भारद्वाज ने इस पर्यावरणीय पहल को लेकर पौधों का दान कर अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के निदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रूपेश देशमुख, औषधि विज्ञान विभाग के प्रो. विपन कुमार परिहार, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. रणबीर सिंह, डॉ. विकास सिवाच, प्रो. उमेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें