फोटो नंबर-06नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाती पुलिस। स्रोत: पुलि
नारनौल। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। इसके तहत शुक्रवार को पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम भी तैनात रही।
प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की सहायता से पार्कों, झाड़ियों और अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या सेवन न हो सके।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों से भी बातचीत कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक दीपक ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।