फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
फोटो नंबर-03झुग्गी-झोपड़ियों सर्च अ​भियान चलाती पुलिस। स्रोत-प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने शनिवार को शहर में व्यापक सर्च अभियान चलाया। इसमें डॉग स्क्वायड की टीम को विशेष रूप से शामिल किया गया। इससे तलाशी अभियान को अधिक प्रभावी और सटीक बनाया जा सके।
विज्ञापन

प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की मदद से पुलिस टीमों ने झुग्गी-झोपड़ियों, संवेदनशील इलाकों और संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं और नशीले पदार्थों की तलाश के लिए कोने-कोने की बारीकी से जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों, बाहरी श्रमिकों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट करें। इसी क्रम में पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बाहरी श्रमिकों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें