फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल का दर्द... रजिस्ट्री हुई न निकली फर्द

Tue, 16 Jul 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- महेंद्रगढ़ सरल केंद्र में खाली पड़ी कुर्सियां--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े जिले के 99 कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर रहने के कारण सोमवार को जिलेभर में करीब पांच करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ। कंप्यूटर ऑपरेटर के हड़ताल के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते सोमवार को एसडीएम, तहसील कार्यालय व सरल केंद्र में जमीनों की रजिस्ट्री, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, वाहन रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

इस प्रकार के कार्यों के लिए आने वाले लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते सरल केंद्र में कुर्सियां भी खाली रहीं। लोग दिनभर कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन हड़ताल के चलते कोई काम नहीं हो पाए।
जिला प्रधान प्रवीन सैनी ने बताया कि हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संबंधित भारतीय मजदूर संघ कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है लेकिन सरकार द्वारा किसी भी मांग को नहीं माना गया है। उनकी मुख्य मांगें सभी डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करके बजट का प्रावधान किया जाए, सभी कार्यरत्त कर्मचारियों के पद सर्जित किए जाए, एचकेआरएनएल में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआइटीएस में शामिल किया जाए, समान काम समान वेतन दिया जाए, 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, सरकार रेगुलाइजेशन एक्ट लेकर आती है, उसमें डीआईटीएस को शामिल कराना हैं। इस मौके पर रविराज, अनिल कुमार, प्रवीन सैनी, राजेश शर्मा, वीरेंद्र राव, विकास, अनिल कुमार शर्मा, कपिल कुमार, राजीव शर्मा, सुनील सैनी, दीपक कुमार, रमेश सैनी, पंकज कुमार, अशोक कुमार, अनिता, भूपेंद्र सचदेवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते यह कार्य हुए प्रभावित
जिले में 99 कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर पर रहने के कारण जिलेभर के सरल केंद्र, तहसील कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, वाहन रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि सहित दर्जनों ऑनलाइन सेवा प्रभावित हुईं। इस प्रकार के कार्यों के लिए आने वाले लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। उपमंडल महेंद्रगढ़ में एसडीएम व तहसील कार्यालय में 17 कंप्यूटर ऑपरेटर, कनीना के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 13, नारनौल के डीसी, एसडीएम व तहसील कार्यालय में 59 कंप्यूटर ऑपरेटर, अटेली के तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर, नांगल चौधरी के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। कंप्यूटर हड़ताल पर होने के कारण जिले में करीब 5 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित रहा।
दस्तावेजों से जुडे महत्वपूर्ण कार्य को लेकर मैंने अपने कार्य से भी अवकाश लिया हुआ था। अटेली कस्बे में मेरा गांव हैं और करीब 20 किलोमीटर दूर से लघु सचिवालय पहुंचा यहां आकर पता चला की कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

शक्ति सिंह, राता कलां
मेरा लाइसेंस से संबंधित कार्य के लिए आज मेरा इंटरव्यू होने वाला था, मगर हडताल होने के कारण परेशानी का सामना करना पडा। मुझे दस्तावेज की कुछ दिनों में आवश्यकता हैं और हडताल कब खत्म होगी। इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
आशीष, नारनौल

फोटो संख्या:54- महेंद्रगढ़ सरल केंद्र में खाली पड़ी कुर्सियां--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:54- महेंद्रगढ़ सरल केंद्र में खाली पड़ी कुर्सियां--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:54- महेंद्रगढ़ सरल केंद्र में खाली पड़ी कुर्सियां--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:54- महेंद्रगढ़ सरल केंद्र में खाली पड़ी कुर्सियां--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें