फोटो संख्या:65-स्पंदन 2025 ओवरऑल ट्रॉफी सीडीएलयू सिरसा की टीम को प्रदान करते हकेवि कुलपति प्रो.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो दिनों तक चले वार्षिकोत्सव स्पंदन 2025 की ओवरऑल ट्राफी चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा ने नाम रही। 28 प्रकार की विभिन्न स्पर्धाओं में ओवरऑल ट्रॉफी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय दूसरे व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल इंडियन, वेस्टर्न वोकल, ग्रुप सोंग, लोकनृत्य, आदिवासी नृत्य, कविता पाठ, वाद-विवाद, स्किट, माइम, वन एक्ट प्ले, पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, रंगोली, महेंदी, फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग श्रेणियों में आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित नौ विश्वविद्यालयों की टीमों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन सत्र लोक कलाकार सत्ती सतविंद्र उपस्थित रहे और उन्होंने समापन सत्र में जमकर समा बांधा। आयोजन के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के नतीजे घोषित किए गए। विजेताओं को हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सम्मानित किया।
इन श्रेणियों में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता
क्लासिकल डांस सोलो भारतीय में केआर मंगलम यूनिवर्सिटी की टीम विजेता व हकेंवि उप विजेता रही। क्लासिकल वोकल सोलो (वाद्ययंत्र के साथ) श्रेणी में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की टीम विजेता व केआर मंगलम विवि द्वितीय और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय तृतीय रहा। लाइट वोकल इंडियन सोलो में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय प्रथम, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वितीय तथा हकेंवि महेंद्रगढ़ व लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) तृतीय रही। समूह गायन इंडियन में चौधरी बंसीलाल प्रथम व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वितीय रही। स्किट में बीपीएस खानपुर प्रथम, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वितीय व चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय तृतीय रही। माइम में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रथम, लुवास द्वितीय तथा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय तृतीय रही। मिमिकरी में चौधरी बंसीलाल विवि की टीम प्रथम व चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वितीय व बीपीएस खानपुर तृतीय रही। नुक्कड़ नाटक में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रथम, बीपीएस खानपुर द्वितीय तथा हकेंवि तृतीय रही। हिंदी कविता पाठ में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय विजेता रही। अंग्रेजी कविता पाठ में आईजीयू मीरपुर की टीम विजेता रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में हकेंवि की टीम विजेता रही। वाक्शक्ति में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय विजेता बनी। ऑन द स्पॉट पेंटिंग व रंगोली में आईजीयू मीरपुर विजेता रही। मेहंदी में ओम स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी की टीम विजेता रही। पोस्टर मेकिंग में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, ऑन द स्पॉट फोटो में हकेंवि कॉर्टूनिंग में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, क्ले मॉडलिंग में ओम स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी, क्लासिकल डांस में हकेंवि की टीम विजेता रही।