फोटो संख्या:64- यादव धर्मशाला में अंकित कुमार को सम्मानित करते यादव सभा के पदाधिकारी --स्रोत-
महेंद्रगढ़। यादव सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गांव नांगल हरनाथ निवासी अंकित कुमार को सम्मानित किया गया। अंकित का चयन डॉ. भाभा रिसर्च सेंटर में तकनीकी अधिकारी के रूप में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव ने कहा कि हमारे समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सम्मान समारोह में राव रामकुमार, महावीर डीपी, रोहताश सचिव, जगदीश, श्रीचंद प्रवक्ता, बाबूलाल भगडाना, सूबेदार सुरेश कुमार, कमला देवी, युद्धिष्ठर यादव, भगवान सिंह झूक, राव रंगराव पालडी, कप्तान राजेंद्र यादव, सूबेदार हरि सिंह और डॉ. जेपी यादव ने अंकित कुमार को शुभकामनाएं दी। संवाद