फोटो नंबर-14संस्थापक टिंकू प्रधान युवाओं को पॉलिसी की जानकारी देते हुए। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। समाज सेवा ब्लड डोनेशन से शुरू करने वाली संस्थाएं युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा अपने टीम मेंबर्स का दस लाख का जीवन बीमा करवाने की तैयारी कर चुकी है।
दोनों संस्थाओं से करीब दस हजार युवा जुड़े हुए हैं। जीवन सुरक्षा प्रदान करके ऐतिहासिक कार्य करने जा रही है। इससे ब्लड डोनर की बीमा पॉलिसी होने के बाद किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर कवर मिल सकेगा। संस्थाओं के मीडिया प्रभारी सुमित कुमार और योगेश यादव ने बताया कि हमारी संस्थाएं समाज हित के अनेक कार्य कर रही है। अब तक संस्था ने 61 ब्लड कैंप लगाकर 3160 यूनिट ब्लड एकत्रित करके जिला ब्लड बैंक नारनौल में जमा करवाया है। इसके अलावा इमरजेंसी केस में नारनौल के अलावा देश के अन्य शहरों में भी 1500 से अधिक यूनिट की सहायता कर चुके हैं। युवा साथी ग्रुप हरियाणा के संस्थापक टिंकू प्रधान ने बताया ब्लड डोनेट करने के साथ ही कोविड के समय दोनों संस्थाओं के साथ काम करने वाले युवाओं का भी बीमा किया जाएगा।