फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस व अन्य विपक्षी लोग किसान आंदोलन की आड़ में अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करना चाहते हैं: प्रो. रामबिलास शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस व अन्य विपक्षी लोग किसान आंदोलन की आड़ में अपना राजनीतिक उल्लू सीधा कर अपनी राजनीतिक चमकाना चाहते हैं जिसमें वे कभी भी कामयाब नहीं होंगे। उक्त बातें प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने नारनौल से दो किलोमीटर दूर गांव रघुनाथपुरा में डॉ. नवीन कुमार यादव की सगाई कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बार-बार कहा जा चुका है कि किसान हित में पेश किए तीनों विधेयकों में अगर कहीं किसान का अहित है तो वह बताएं। सरकार जरूर किसानों की चिंताओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान की आमदनी दुगने करने की दिशा में तीनों कृषि विधायक मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के किसानों ने कृषि कानून का जिस तरह गंभीरता से समर्थन किया है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। कृषि कानून वास्तव में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लाए गए हैं परंतु विपक्ष इसमें ओच्छी राजनीति कर रहा है और किसान को बरगला रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महेंद्रगढ़ जिले की अंतिम टेल तक पानी पहुंचाया गया है और विकास की गंगा बहाई जा रही है। इस मौके पर डा. नरेश कुमार, नितिश यादव, इंस्पेक्टर शक्ति सिंह, डॉ. अंकित, डॉ. ललित, डॉ. दीपांशु, डॉ. संदीप, सत्यवीर यादव, सूरजभान, श्रीराम, डॉ. विजय सिंह यादव, आनंद यादव, हरिओम सरपंच और प्रो. मनफूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें