अलवर के सांसद बालकनाथ का अटेली कस्बे में स्वागत व अभिनंदन किया। मास्टर राकेश बोचड़िया के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में अटेली के विधायक सीताराम यादव समेत गण्यमान्य जन मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना को नियंत्रण कर देश को पटरी पर लाकर राम मंदिर विवाद, धारा 370 जैसे मामलों को खत्म कर विकास की ओर आगे बढ़ा है। दुनिया में भारत के पक्ष को मजबूूत कर विश्व में मित्र राष्ट्र देशों में बढ़ोतरी की हैं। कांग्रेस व दूसरे विपक्षी दल किसान आंदोलन को प्रायोजित कर किसानों का भ्रमित कर रहे हैं जिससे सरकार को बदनाम करने के असफल प्रयास कर रहे है, लेकिन किसान व देश की जनता सब कुछ जानती हैं। इस मौके पर सुगनचंद सैनी, सुरेश शर्मा, कृष्ण, रामसिंह, ओमप्रकाश, बजरंग लाल, बिजेंद्र, सत्यवान, सिद्धार्थ, करतार, अग्निवेश, मोहित व हर्ष आदि मौजूद रहे।