फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका प्रधान ने किया पौधरोपण

Sun, 05 Oct 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी की देखरेख में शनिवार को कनीना स्थित कान्हा सिंह पार्क में पौधरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि कनीना नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में बने पार्कों में पौधरोपण किया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पालिका पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। कनीना के सभी 14 वार्डों में सफाई व कचरा प्रबंधन को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। पिछले दिनों वार्ड नंबर 4 को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया था, जो कनीना नगर पालिका के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सभी वार्ड पार्षद आपसी समन्वय और सहयोग से बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही नगर पालिका कनीना को जिले में पहले स्थान पर पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधान सूबे सिंह, पार्षद व कस्बावासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें