फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पालिका प्रधान ने सफाई, सड़क मरम्मत और लाइट लगाने के कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने, सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध करवाने के लिए नगरपालिका ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मंगलवार को नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था, सड़क पैचवर्क और नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को सभी काम तय समय में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। नगरपालिका प्रधान सबसे पहले ऑटो मार्केट पहुंचे और वहां मुख्य सड़क व आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाजारों, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई की जाए। सड़क किनारे जमा मिट्टी, कूड़ा-कचरा और गंदगी को समय पर हटाया जाए, ताकि दुकानदारों और आम नागरिकों को परेशानी न हो।
इस दौरान ठेकेदार नवीन खुडाना सहित पार्षद अशोक सैनी, कमल सैनी, कैलाश सैनी, राजेश सैनी, राहुल, नरेंद्र यादव, सूरत सिंह यादव, विनय यादव और पवन मौजूद रहे।
गड्ढे भरने में लापरवाही नहीं चलेगी
इसके बाद रमेश सैनी ने पुराने महिला विंग कॉलेज के सामने सड़क पर चल रहे पैचवर्क का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि गड्ढों को उचित तकनीक और अच्छी सामग्री से भरा जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पहले मुख्य मार्गों पर लगेंगी लाइटें
नगरपालिका प्रधान ने बताया कि शहर में 600 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू करवाया गया है। पहले चरण में प्रमुख सड़कों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार अलग-अलग वार्डों और गलियों में भी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात के समय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें