फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की आई कमी

Fri, 23 May 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21नारनौल में तेज धूप से बचने के लिए तोलिया ओढ़कर जाते बाईक सवार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों गर्मी ने प्रचंड रूप धारण किया है। हालांकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन तेज धूप, गर्म हवा और उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

आगामी दिनों में उमस भरी गर्मी के आसार हैं। हालांकि झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेब से राहत की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र के आसपास जिलों में बारिश और आंधी की गतिविधियां दर्ज की गई हैं, लेकिन क्षेत्र में मौसम शुष्क, गर्म और उमस भरा बना रहा। उन्होंने बताया कि 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। नौतपा के दौरान झुलसाने वाली गर्मी के साथ-साथ आंधी व बारिश की संभावना भी बन रही है। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें