फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए मेहनत और दृढ़ संकल्प जरूरी : कौर

Thu, 22 May 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में वीरवार को युवा पर्वतारोही बलजीत कौर ने छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कुसुमलता ने की। बलजीत कौर ने छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए। कौर ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कभी भी हार नहीं मानने और हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मुलाकात के दौरान छात्राओं ने बलजीत कौर से अपने सवाल पूछे और उनके अनुभवों से सीखा। इस अवसर पर उप प्राचार्य दलीप कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता शर्मिला यादव, रंजन कौर, वीना आनंद, नवरत्न वर्मा, पूजा यादव, नेहा यादव, पिंकी कुमारी, कर्ण सिंह, डॉ. विकास यादव तथा हरीश सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें