फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को घोड़ी पर बैठाने से मना करने पर घोड़ी की चाकू मारकर हत्या की, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी थाने की पुलिस ने चाकू से वार कर घोड़ी की हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी बुडवाल नांगल चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्याम निवासी बुडवाल नांगल चौधरी ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत दर्ज करवाई की वह सोमवार को अपनी घोड़ी को तालाब से पानी पिलाकर लौट रहा था तो रास्ते में उसे राजकुमार मिला। उसने अपने बेटे को घोड़ी पर बैठाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर राजकुमार ने उसकी घोड़ी पर चाकू से वार कर दिए, जिससे उसकी घोड़ी की मौत हो गई। आरोपी ने उस पर भी वार करने की कोशिश की। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें