फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 6331 मतदाता के हाथ में है चेयरमैन और पार्षदों के भाग्य की कुंजी

Wed, 05 Feb 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्थानीय नगर पालिका के चुनाव को लेकर सरगर्मी धीरे धीरे बढ़ने लगी है। 20 महीनों से यहां के राजनीतिक संगठन व मतदाता अपने प्रतिनिधि का चयन करने के लिए जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 जून 2023 को तत्कालीन चेयरमैन और पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उस समय यह नपा 11 वार्डों में बटी थी, लेकिन अब वार्डों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है। इसमें 6331 मतदाता मत का प्रयोग करके चेयरमैन व पार्षदों का चयन करेंगे। वार्ड बंदी के बाद ड्राॅ के माध्यम से चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
वहीं वार्ड नंबर 10 बीसीबी पुरुष व वार्ड नंबर 3 महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 1 और 12 को बीसीए के लिए रखा गया है, वहीं 6 व 4 नंबर वार्डों को एससी वर्ग के लिए रखा गया है। इसके अलावा वार्ड 2, 5, 7, 8, 9 व 11 को जरनल कैटेगरी के लिए आरक्षित किया गया है। कस्बे के 12 वार्डों में 7 व 10 नंबर वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे ठंड के मौसम में भी गर्म हैं। ड्राॅ के उपरांत 6 नंबर एक ऐसा वार्ड चयनित हुआ, जिसको एससी वर्ग के लिए रखा गया है, लेकिन यहां पर महाजन मतदाताओं की संख्या अधिक है। अटेली नगर पालिका के सात व दस नंबर वार्ड में महिला मतदाताओं का दबदबा है। क्योंकि यहां पर पुरुष मतदाताओं से उनकी संख्या ज्यादा है। ऐसे में महिला मतदाता किसी भी उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करने में अहम भूमिका निभाएगी।
इंसेट
वार्ड और मतदाआतों पर एक नजर
वार्ड नंबर पुरुष महिला
1 316 305

2 302 266

3 313 280

4 289 240

5 165 149

6 305 251

7 412 415

8 275 247

9 234 207

10 262 274

11 229 200

12 205 190
वर्जन
सरकार की ओर से नपा चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई। इसके चलते 2 मार्च को स्थानीय नगर पालिका का मतदान निर्धारित किया गया है। प्रशासन के दिशा निर्देश के चलते नपा प्रशासन ने भी मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। नियम व समय अनुसार नामांकन दाखिल करने का कार्य करके मतदान करवाया जाएगा।- मनीष जेई, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें