फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव उनिंदा को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने तैयार की रूपरेखा

विज्ञापन
फोटो 8मौके का मुआयना करते अधिकारी।स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव उनिंदा को दशकों पुराने बरसाती पानी के संकट से उबारने की तैयारी शुरू हो गई है। गांव की भौगोलिक स्थिति और रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया से आने वाले अनियंत्रित जलप्रवाह के कारण हर साल यहां की बस्ती टापू में तब्दील हो जाती थी जिससे न केवल मकानों की नींव कमजोर हो रही थी, बल्कि जलभराव के कारण महामारी फैलने का भय भी बना रहता था।
विज्ञापन

इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सरपंच शीशपाल यादव के नेतृत्व में पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भेंट की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने सिंचाई विभाग को तुरंत कार्ययोजना बनाने के निर्देश जारी किए थे।

सरकार की इसी जनहितैषी मंशा को धरातल पर उतारने के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजी. अमित कुमार रघुवंशी ने विभाग की पूरी टीम के साथ 7 मई को गांव उनिंदा का दौरा किया। मौके पर मौजूद सरपंच व ग्रामीणों की शिकायत को जायज पाते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि बस्ती में घुसने वाला यह पानी जन-जीवन के लिए बड़ा खतरा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से इस समस्या के निवारण के लिए तकनीकी एस्टीमेट तैयार करें। इस विशेष प्रोजेक्ट को आगामी 58वीं बाढ़ राहत कार्यों की बैठक में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा ताकि मानसून से पूर्व या यथाशीघ्र इस पर कार्य शुरू हो सके।

निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता इंजी. संदीप नसीहर, उप मंडल अधिकारी इंजि. राजेश कुमार वर्मा, सरपंच शीशपाल यादव सहित ग्राम सचिव एवं पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें