फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करना सरकार की प्राथमिकता : विधायक

विज्ञापन
फोटो संख्या:56 झूक में सड़क का शुभारंभ करते विधायक कंवर सिंह। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रविवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में झूक से पाथेड़ा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर और ग्रामीणों को लड्डू खिलाकर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। सड़क का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड महेंद्रगढ़ की ओर से करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि झूक से पाथेड़ा तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 2 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। यह सड़क 12 फुट चौड़ी बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य लगभग तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में मजबूत और बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि झूक से पाथेड़ा सड़क बनने से किसानों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा व उनकी आवाजाही पहले से अधिक सुगम होगी।
विज्ञापन

इस दौरान मार्केटिंग बोर्ड के जेई दाताराम, जेई आशुतोष, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, बलवान फौजी, मनीष ठेकेदार, सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार, मेजर राजकुमार, धर्मेंद्र, बिरेंद्र, बबलू, ओमकार, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें