नारनौल। सिंघाना रोड पर बिजली के खंभे हटाते समय नेट की केबल टूटी गई। इस कारण इंटरनेट नहीं चलने के कारण गणेश मार्केट के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गत रविवार को शाम के समय बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा कुछ पुराने खंभे हटाए जा रहे थे। वहीं उन खंभो पर लिपटी नेट की केबल, खंभे हटाते समय टूट गई। इसके बाद लोगों ने संबंधित कंपनी को शिकायत दर्ज करवाई और केबल जोड़ने के बाद सोमवार शाम को इंटरनेट दोबारा शुरू किया जा सका।
दुकानदार मोनू और जसप्रीत ने बताया कि नेट नहीं चलने के कारण इंटरनेट संबंधित सभी कार्य ठप्प हो गए और व्यापार भी प्रभावित हुआ। वहीं बिजली निगम के एसडीओ मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बताया कि बिजली के खराब खंभों को हटाना नियमित कार्य है ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खंभो को हटाते समय इस सावधानी बरती जाती है लेकिन इंटरनेट व अन्य केबल खंभो पर लिपटी रहती है,जिस कारण केबल टूटने की समस्या बन जाती है।