महेंद्रगढ़। बढ़ती ठंड ने शहर से लेकर गांवों तक गजक के कारोबार को बढ़ा दिया है। सर्दी की दस्तक के साथ ही हर साल गजक की मांग बढ़ती है लेकिन इस बार इसका कारोबार चार गुना बढ़ गया है। गुड़ एवं मुंगफली से तैयार होने वाली गजक को लोग सेहत की दृष्टि से भी प्राथमिकता देते हैं।
व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार व्यवसाय बेहतर रहने की उम्मीद है। ठंड के शुरुआती दिनों में ही स्टॉक की बिक्री तेजी से होने लगी है। आने वाले दिनों में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
गजक के कारीगरों ने भी उत्पादन बढ़ा दिया है। मूंगफली और तिल की गजक, रेवड़ी, चक्की और शक्कर-पट्टी की किस्मों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों का सिलसिला भी गजक की मांग को बढ़ा रहा है।
महेंद्रगढ़ के मुख्य बाजार, रेलवे रोड, बस स्टैंड से लेकर चौक-चौराहों तक गजक बेचने वाले छोटी-बड़ी दुकान लगाई हुई है। व्यापारियों के अनुसार यदि यही रफ्तार बनी रही तो यह सीजन उनके लिए अब तक का सबसे बेहतर साबित हो सकता है।
बॉक्स
पिछले अनुभव को देखते हुए स्टॉक पहले ही बढ़ा लिया था ताकि इस बार गजक का अच्छा काराेबार हो सके। ठंड इसी तरह बनी रही तो कारोबार पिछले साल की तुलना में लगभग चार गुना तक पहुंच सकता है। -नरेश चेयरमैन, दुकानदार
बॉक्स
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग इस मौसम में गजक को बड़े चाव से खाते है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती मांग के चलते शहर में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।-सुमित कुमार गोयल, दुकानदार।
फोटो संख्या:-78 दुकान में रखी अनेक प्रकार की गजक---संवाद
फोटो संख्या:-78 दुकान में रखी अनेक प्रकार की गजक---संवाद