फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खुल्ले के फेर में नुकसान...17.50 रुपये अतिरिक्त देकर खरीद रहे खाद

Wed, 26 Nov 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 22खाद केंद्र के बाहर लगी किसानों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। किसानों ने कोऑपरेटिव सोसाइटी पर खाद के निर्धारित मूल्य से ज्यादा रुपये लेने का आरोप लगाया है। किसानों ने बताया कि पांच बैग यूरिया का बिल 1332.50 रुपये बनता है लेकिन 1350 रुपये देकर खाद खरीद रहे हैं। वहीं खाद की पर्ची भी अपने पास रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसके लेकर खाद वितरण के दौरान मंगलवार को कुछ किसानों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। वहीं कर्मचारियों ने बताया कि खुल्ले रुपये नहीं होने के कारण 1350 रुपये काटे जाते हैं। अगर कोई किसान खुल्ले रुपये देता है तो उससे 1332.50 रुपये ही लिए जाते हैं।
लाइन में लगने को लेकर हुई नोकझोंक : खाद केंद्र पर करीब 12 दिन बाद खाद का वितरण किया गया। इससे मंगलवार को किसान अधिक संख्या में खाद केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान लाइन में आगे लगने को लेकर किसानों के बीच नोकझोंक देखने को भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें