फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तेल कीमत बढ़ने से 100 रुपये प्रति माह बढ़े आरओ कैंपर के रेट

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- वाटर आरओ केंद्र महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लगातार बढ़ रही तेल कीमतों का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर भी दिखाई देने लगा है। शहर में आरओ पानी की सप्लाई करने वाले संचालकों ने कैंपर का मासिक शुल्क 100 रुपये बढ़ाकर 400 कर दिया है। अब लोगों को फिल्टर पानी के लिए पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन

आरओ यूनियन संचालक सुनील ने बताया कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण पानी की सप्लाई करने की लागत में काफी इजाफा हुआ है। पानी को विभिन्न कॉलोनियों और गांवों तक पहुंचाने के लिए प्रतिदिन वाहनों का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा वाहनों के रखरखाव और अन्य संचालन लागत में भी वृद्धि हुई है।
यूनियन के इस फैसले के बाद अब शहर के हजारों उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। खासकर ऐसे परिवार जो नियमित रूप से आरओ का पानी मंगवाते हैं, उन्हें हर महीने पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी होगी।
विज्ञापन

गर्मी में स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की मांग बढ़ने के कारण अधिकांश परिवार आरओ कैंपर पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में शुल्क बढ़ने से घरेलू बजट पर भी असर पड़ने की संभावना है।
अशोक शर्मा, अमित यादव, ढिल्लू ने शुल्क वृद्धि पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पहले से ही महंगाई लगातार बढ़ रही है और अब पीने के पानी का खर्च भी बढ़ा दिया गया है।
लोगों का कहना है कि आवश्यक सेवाओं में बार-बार होने वाली मूल्य वृद्धि से आम परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुनील ने बताया कि आने वाले समय में तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी होती है तो पानी की सप्लाई दरों की पुनः समीक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें