फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आसान रहा हिंदी का पेपर, व्याकरण बिल्कुल सरल

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में परीक्षा समाप
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के 46 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा 8,025 विद्यार्थियों ने दी। परीक्षा से पहले सभी विद्यार्थियों की जांच की गई। विद्यार्थियों हिंदी का पेपर आसार लगा। साथ ही उन्होंने अच्छे अंकों की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले के 8,065 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए। इसमें ओपन मोड से 139, निजी स्कूलों के 48 और रेगुलर मोड 7,878 शामिल किए गए। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हुई और सायं साढ़े 3 बजे समाप्त हुई। परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी खुश नजर आए। विद्यार्थियों की ओर से पेपर पाठ्यक्रम से बताया गया।
नकल की जांच के लिए सभी 46 केंद्रों पर महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना में एसडीएम की फ्लाइंग ने छापा मारा। इसके साथ ही बोर्ड की तीन टीमों व डीईओ की फ्लाइंग ने भी विद्यार्थियों की जांच की।
विज्ञापन


छात्रों ने जताया 90% से ज्यादा अंकों का भरोसा
बॉक्स

पेपर के लिए अधिक तैयारी नहीं करनी पड़ी और सामान्य तैयारी में ही काफी अच्छा पेपर हो गया है। चारों यूनिट में काफी आसान प्रश्न थे। -तन्नु, पीएमश्री जीएसएस, महेंद्रगढ़
बॉक्स
परीक्षा के लिए शुरू से ही तैयारी पूरी की थी। पाठ्यक्रम में आया हर एक प्रश्न मुझे पूरी तरह आता है लेकिन हर यूनिट में विकल्प दिए हुए थे। इसलिए आसान प्रश्न किए हैं। -जिगर, आरआरसीएम, माजरा कलां
बॉक्स

परीक्षा के पहले दिन थोड़ा टेंशन हो रहा था और आज का पेपर बहुत अच्छा हुआ है। इसमें मुझे 90 फीसदी से अधिक नंबर आने की उम्मीद है। पहले यूनिट सबसे अच्छी लगी। -कुनाल, बीजेआरडी, रिवासा
बॉक्स
पेपर तो पूरा ही पाठ्यक्रम से आया हुआ था और इसमें कोई भी बाहर का प्रश्न नहीं था। मॉडल टेस्ट पेपर की तरज पर ही यह पेपर दिया गया था और इसी पेपर स्टाइल में तैयारी की थी। -साहिल, बीजेआरडी, रिवासा


-
वर्जन:
जिले के 46 केंद्रों पर कक्षा दसवीं की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 8,167 में से 8,025 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर उड़नदस्तों ने दबिश दी और नकल संबंधी जांच की। क्षेत्र में शांतिपूर्वक परीक्षा हुई है। -बिजेंद्र कुमार, बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:73- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में परीक्षा समाप

फोटो संख्या:73- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में परीक्षा समाप

फोटो संख्या:73- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में परीक्षा समाप

फोटो संख्या:73- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में परीक्षा समाप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें