फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री आज विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी

Tue, 07 Jul 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बुधवार को कनीना क्षेत्र में दौरा करेंगी। इस दौरान वह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी और विभिन्न गांवों में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रमों में भाग लेकर नागरिकों से संवाद करेंगी।
विज्ञापन

दौरे का उद्देश्य विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेना और जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री राव तुलाराम पार्क कनीना में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी।
इसके बाद कनीना बस स्टैंड पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री रामपुरी माइनर उन्हानी में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेंगी।
विज्ञापन

वह गांव गुढ़ा स्थित बीसी चौपाल में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी। गांव कैमला के शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें