फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू, 315 सीटों पर होंगे दाखिले

Tue, 07 Jul 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 से 17 जुलाई तक विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस वर्ष बीएससी (ऑनर्स) मनोविज्ञान, बीवोक (बायोमेडिकल साइंसेज), बीवोक (इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट), बीवोक (रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट) व इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी (रसायन विज्ञान, गणित एवं भौतिकी) जैसे पाठ्यक्रमों की 315 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
बीटेक, आईटीईपी (बीए-बीएड) व बीबीए सहित अन्य स्नातक कार्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अलग से अधिसूचित की गई है।कुलपति टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, नवाचार एवं अनुसंधान आधारित शिक्षण वातावरण उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी तेजपाल ढेवा ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 17 जुलाई तक चलेगा। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना पंजीकरण पूरा करने की सलाह दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये मिलेंगी सुविधाएं
विश्वविद्यालय में बहुविषयक शिक्षा, आधुनिक स्मार्ट कक्षाएं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी एवं योग्य संकाय, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC), मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट प्रणाली, वैल्यू एडेड पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सुविधा, हरित एवं वाई-फाई युक्त परिसर, छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास तथा समृद्ध पुस्तकालय जैसी उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध हैं। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को संस्थान में ये सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें