फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं अंग्रेजी विषय के पेपर में उड़नदस्ते की टीम ने 12 नकलची पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में सोमवार को अंग्रेजी विषय के पेपर में जिला महेंद्रगढ़ के उड़नदस्ते की टीम ने 12 नकलची पकड़े। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 9687 विद्यार्थी रेगुलर व 333 विद्यार्थी ओपन की परीक्षा दे रहे हैं। जिसमें सोमवार को 44 परीक्षा केंद्रों पर 10 हजार 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन

बता दें कि 31 मार्च से दसवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा जारी है। सोमवार को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले में 44 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12:30 बजे से शाम 3 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान नकल रहित परीक्षाएं आयोजित करने के लिए एक-एक परीक्षार्थी की तलाशी लेकर अंदर प्रवेश करवाया गया था, लेकिन परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित करने के लिए उड़नदस्ते की टीम एक-एक कमरे में परीक्षार्थियों की गहना से जांच कर रही है। उड़नदस्ते की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कुल 12 नकलची पकड़े। 5 अप्रैल को बारहवीं का गणित विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें