फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मकान का ताला तोड़ 20 तोला सोना, 5 लाख की नकदी चुराई

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18रेलवे रोड ​स्थित अग्रसेन कॉलोनी में एक मकान में चोरी के बाद बेड पर आभूषण के खा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। शहर में इन दिनों चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। अब रेलवे रोड स्थित एक घर से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी हो गई। पड़ोसी ने सुबह जब गेट खुला देखा तो मकान मालिक को अवगत करवाया। चोरी की घटना पुलिस को भी दी गई है।
पुलिस शिकायत में रेलवे रोड पर अग्रसेन कॉलोनी गली नंबर तीन निवासी मनमोहन तायल ने बताया कि वह और उसका परिवार 14 अप्रैल को भानजे की शादी में गुरुग्राम गए हुए थे। 15 अप्रैल को उनके पड़ोसी अश्वनी उसे फोन करके बताया कि गली का गेट खुला हुआ है। उसके बाद उसने ताऊ के लड़के भारत भूषण तायल को जाकर घर पर देखने के बारे में कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि घर के कमरों में सामान बिखरा हुआ है। वहीं ड्राइंग रूम का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद वह और उसके परिवार के सदस्य गुरुग्राम से नारनौल आए। इस दौरान कमरे की तलाशी ली तो नकदी व आभूषण गायब मिले। पुलिस शिकायत में बताया कि उसके घर से 20 तोला सोना व 4 लाख रुपये नकद और एक 50000 रुपये की घड़ी गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें