फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय मॉडल संस्कृत विद्यालय का शानदार रहा परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम में कनीना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर टॉपर विद्यार्थियों को मोमेंटो व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की मेधावी छात्रा राशि ने हिंदी विषय में 90 अंक तथा अतिरिक्त विषय कंप्यूटर एप्लीकेशन में 98 अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। आस्था ने हिंदी में 92 अंक और गोल्डी ने 90 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य सुनील खुडानिया ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. मुंशीराम, रवि कुमार, बलदीप यादव, नरेश कुमार, नवीन कुमार, नितिन मुदगिल, डॉ. ममता यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें