फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बुजुर्ग महिला पर तेजधार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के नजदीकी गांव नीरपुर में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव नीरपुर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी माता बनारसी देवी खेतों में गई थी। उसे सूचना मिली कि गांव से नेशनल हाईवे 152 डी की ओर जाने वाले रास्ते पर सरसों के खेत में घायल हालात में पड़ी हैं।
इसके बाद वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा जहां उसकी माता अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें