महेंद्रगढ़। गांव देवनगर रोड पर स्थित अवैध कॉलोनी में निर्माण हटाने गए डीटीपी प्रवीण चौहान का प्लाट धारकों एवं मकान मालिकों ने घेराव कर लिया। भीड़ का उग्र रूप देखकर डीटीपी ने गाड़ी के अंदर घूस कर शीशे बंद कर लिए। जब गाड़ी लेकर जाने लगे तो लोग उनकी गाड़ी के आगे खड़े हो गए। बाद में पुलिस ने चेन बनाकर लोगों को हटाया और उनकी गाड़ी का वहां से निकाला। बिगड़ते माहौल को देखकर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। उसके बाद थाना प्रभारी अजयवीर ने मौके पर पहुंचकर प्लाटधारकों से पूछताछ की तथा समझा बुझाकर मामला शांत करवाया।
बता दें कि मंगलवार को डीटीपी की टीम पूरे लावा लश्कर के साथ उक्त कॉलोनी में अवैध निर्माण हटाने के लिए गई थी। इस दौरान टीम ने लगभग 20 डीपीसी तथा एक कमरे को तोड़ा। इसके बाद टीम ने कॉलोनी निर्माणाधीन दो मंजिला भवन को तोड़ना शुरू कर दिया। तभी उसका मालिक पीले पंजे के आगे खड़ा हो गया। उसने मकान तोड़ने का विरोध किया। इसी दौरान सूचना पाकर अन्य प्लाट धारक एवं महिलाएं वहां पहुंच गई। उन्होंने डीटीपी को खरी-खरी सुनाई तथा डीटीपी प्रवीण चौहान का घेराव कर लिया। अधिकारी भाग कर अपनी गाड़ी के अंदर घूस गए और शीशे बंद कर लिए। जब वो गाड़ी लेकर जाने लगे कुछ लोग उनकी गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए और हाथ आगे लगाकर खड़े हो गए। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के चारों ओर चैन बनाई तथा कुछ पुलिस कर्मचारियों ने उनको पकड़ कर हटाया और उसके बाद गाड़ी वहां से निकली। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजयवीर ने महिलाओं कों समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। इसके बाद पूरी टीम वापस लौट गई।
वर्जन
आज हम देवनगर रोड पर एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई के लिए गए थे। वहां पर हमने लगभग 20 डीपीसी को तोड़ दिया था। एक दो मंजिला भवन तोड़ रहे थे तो वहां लोग एकत्रित हो गए थे। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद हम वापस आ गए थे। अभी पुलिस को शिकायत में नहीं दी है।
प्रवीण चौहान, डीटीपी
वर्जन
हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
- अजयवीर, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।