फोटो संख्या: 58 मृतक अनिल की कार्रवाई करते हुए पुलिस---संवाद
कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर मंगलवार सुबह ट्रक खड़ा करके टायरों की जांच कर रहे चालक को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्राॅले ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शूरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई संजय निवासी तिहाड़ कलां जिला सोनीपत ने बताया कि उसका बड़ा भाई अनिल ट्रक चालक व संजय ट्रक पर सहायक का कार्य करता है। वह मंगलवार को ट्रक में तूड़ा-भूसा भरकर नारनौल के दुल्हेड़ा गांव से सोनीपत जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे दौंगड़ा अहीर टोल से कुछ दूरी पर ट्रक को साइड में खड़ा कर टायरों की जांच करने लगे। सहायक संजय साइड में खड़ा था व अनिल गाड़ी के टायरों की जांच कर रहा था। इसी दौरान नारनौल की ओर से अचानक एक ट्राॅला चालक ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसका भाई अनिल ट्रक के नीचे दब गया व आरोपी ट्राॅला चालक मौके से भाग गया। डायल 112 पर घटना की सूचना दी गई। इसके बदा मशीन की सहायता से ट्रक को उठाकर उसके भाई को नीचे से निकाल कर उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दौगड़ा चौकी के इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर उप नागरिक अस्पताल कनीना में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी ट्राॅला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।