फोटो संख्या: 65 दुर्गा शक्ति इंचार्ज मीनाक्षी विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच के बारे में जा
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों और विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। दुर्गा शक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक मीनाक्षी और उनकी टीम द्वारा कोथल कलां के एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया।पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि दुर्गा शक्ति की टीम द्वारा स्कूल में एक सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में बताया गया। मीनाक्षी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति ने गलत तरीके से स्पर्श करने की कोशिश करता है तो उसके बारे में अपने परिजनों को बताएं। इसका विरोध नहीं करेंगे वह फिर से उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करेगा। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है तो चुप रहकर इसे सहन करने की कोशिश ना करें क्योंकि यह आगे चलकर उनके शोषण का कारण बन सकता है।