महेंद्रगढ़। शहर में सफाई व्यवस्था लगातार चरमराती जा रही है। नगर पालिका की ओर से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की जिम्मेदारी एजेंसी को सौंपे जाने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। विभिन्न डंपिंग प्वाइंटों से समय पर कचरा न उठने के कारण मुख्य बाजारों, कॉलोनियों और सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
रविवार को अवकाश होने के कारण सफाई कार्य पूरी तरह ठप रहा जिससे शहर में गंदगी और अधिक बढ़ गई। करीब 40 टन कूड़ा प्रतिदिन शहर से उठाया जाता है, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लगभग 30 से 35 टन कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। इससे हालात और भी गंभीर हो गए हैं।
नगरपालिका अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी को नियमित सफाई और कचरा उठान के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित दिखाई दे रही है।
वहीं सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 11 तारीख तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन, स्थायी नियुक्ति और अन्य सुविधाओं को लेकर उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
बॉक्स
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। इससे शहर में व्यापारी से लेकर आमजन की समस्या बढ़ जाती है। प्रदेश सरकार को इनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे।
-नितिन कुमार, मोहल्ला खोजावाड़ा
बॉक्स
नगर पालिका की ओर से कूड़ा उठाने का कार्य डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन एजेंसी को सौंपा है लेकिन वह सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते है। मोहल्लों में गंदगी के ढ़ेर लगना शुरू हो गए है। नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी है।
-सोनू, मोहल्ला बास
वर्जन:
शहर में कचरे का उठान नियमित रूप से हो सके। रविवार को अवकाश होने के कारण कूड़े का उठान नहीं किया जा सका। सोमवार से शहर के मुख्य बाजारों में भी सफाई करवाई जाएगी।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:63- पीएश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद
फोटो संख्या:63- पीएश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद
फोटो संख्या:63- पीएश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद