फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांग के अनुसार आधा भी नहीं मिल रहा जिले को नहरी पानी

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- नारनौल ब्रांच के पंप हाउस में छोड़ा गया पानी-- संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले में 1050 क्यूसेक नहरी पानी की मांग है, वहीं आपूर्ति महज 400 क्यूसेक तक ही सिमट कर रह गई है। इससे गर्मी में पेयजल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रथम चरण में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी नहरों में पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

नहरी पानी की कमी का सीधा असर क्षेत्र के 50 से अधिक जलघरों पर पड़ रहा है जिन्हें पानी की कमी के कारण भरना अब चुनौती बनता जा रहा है। हालात यह हैं कि इस बार जिले के 250 से अधिक जोहड़ भी सूखे रह सकते हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट बढ़ सकता है।
नहरी आपूर्ति के आंकड़ों पर नजर डालें तो 21 अप्रैल को जिले को मात्र 217 क्यूसेक पानी मिला था। इसके बाद 22 अप्रैल को 423 क्यूसेक, 23 अप्रैल को 300 क्यूसेक और 24 अप्रैल को 400 क्यूसेक पानी ही उपलब्ध हो पाया। यह मात्रा जिले की जरूरतों के मुकाबले काफी कम है।
विज्ञापन

स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि इस बार नहरी पानी की आपूर्ति अवधि भी घटा दी गई है। जहां पहले 24 दिन तक पानी मिलता था, वहीं इस बार केवल 15 दिन ही नहरी पानी मिल पाएगा। इसके बाद एक मई से नहर की मरम्मत के लिए आपूर्ति पूरी तरह बंद की जा सकती है।
ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र के लिए नहरी पानी आधारित देवास परियोजना के टैंकों को भरना शुरू कर दिया है। यदि जल्द ही नहरी पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में जिले को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

- वर्जन:


अभी नहरी पानी कम आ रहा है जिसके कारण जलघरों से जुड़े टैंकों को भरने में परेशानी हो रही है। गांव देवास स्थित जल परियोजना के टैंक नंबर एक व दो में पानी भरना शुरू कर दिया है जबकि तीन व चार को भरने में अभी दस दिन का समय लगेगा। वहीं गांव राजावास स्थित जल परियोजना में भी पानी भरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

-सुरेंद्र यादव, कनिष्ठ अभियंता जल स्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें