फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोवंश में फैलते संक्रमण की जांच में विभाग, लंपी जैसी बीमारी की आशंका से बढ़ी चिंता

विज्ञापन
फोटो नंबर-10बनवारी लाल सैनी। सदस्य मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के जलमहल रोड स्थित नई अनाज मंडी व सब्जी मंडी क्षेत्र में करीब एक माह से गोवंश में फैल रहे संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। रविवार को पशु पालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोवंश की जांच की। व्यापारियों के अनुसार, एक माह में संक्रमण से 10 से 15 आवारा गोवंश की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

आवारा गोवंश की लगातार हो रही मौतों को देखकर सब्जी मंडी के व्यापारियों को आशंका है कि कहीं वर्ष 2022 की तरह लंपी बीमारी जैसी कोई संक्रामक बीमारी दोबारा तो नहीं फैल रही। नई अनाज मंडी और सब्जी मंडी साथ-साथ स्थित हैं। प्रतिदिन सुबह सब्जी मंडी में थोक कारोबार होने के कारण सैकड़ों की संख्या में गोवंश यहां विचरण करते रहते हैं।
सब्जी मंडी के व्यापारियों ने बताया कि मृत व बीमार गोवंश को उठवाने के लिए उन्होंने कई बार नगर परिषद को सूचना दी जिसके बाद पशुओं को हटाया गया। व्यापारियों ने यह भी बताया कि बीमार गोवंश को गोशालाओं में भिजवाने का प्रयास किया गया लेकिन अन्य पशुओं में संक्रमण फैलने की आशंका के चलते गोशाला संचालक इन्हें रखने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

लंपी जैसे संक्रमण बीमारी होने की आशंका
व्यापारियों का कहना है कि मंडी क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंशों में गंभीर संक्रमण के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कुछ पशुओं के लंपी बीमारी जैसे पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर बड़े-बड़े जख्म हो रहे हैं। कई गोवंश कमजोरी के कारण उठने-बैठने में भी असमर्थ नजर आ रहे हैं। इस संक्रमण के कारण अब तक करीब दर्जन भर गोवंश की मौत हो चुकी है।
पशु पालन विभाग की टीम ने लिया जायजा
पशु पालन विभाग की टीम ने गोवंश की जांच कर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक उपचार व जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संक्रमण की जल्द पहचान कर उपचार किया जाए व गोवंश की समुचित देखभाल की व्यवस्था की जाए ताकि आगे और पशुओं की मौत रोकी जा सके।
बाक्स-
नई सब्जी में गोवंश की संख्या बहुत ज्यादा है और कुछ दिनों से इनमें संक्रमण भी फैल रहा है। हमने इस गोवंश को गोशाला में ले जाने के लिए कहा परंतु संक्रमण के कारण वे इसे ले जाने को तैयार नहीं है।-अजीत सैनी, प्रधान सब्जीमंडी
बाक्स-
नई सब्जी मंडी में फैल रहे संक्रमण के कारण चार मृत पशुओं को तो मैंने नगर परिषद में फोन करके उठाया है। यह संक्रमण क्या है इसकी पूरी तरह जांच होनी अति आवश्यक है। -बनवारी लाल सैनी, सदस्य मार्केट कमेटी
बाक्स-
नई सब्जी मंडी के अंदर पशुओं में फैल रहे संक्रमण के चलते व्यापारियों में भी भय है क्योंकि यह संक्रमण गोवंश के लिए काफी कष्टदायी लग रहा है। कई पशु इसकी चपेट में आ रहे है। यहां बढ़ते गोवंश को गोशाला में भी पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।-लक्ष्मण सैनी, व्यापारी नई सब्जी मंडी।
वर्जन:
गोवंश में संक्रमण को लेकर पशु पालन विभाग की टीम पूरी तरह से सक्रिय हैं। जिन भी पशुओं को संक्रमण हैं उनका उपचार किया जा रहा है। गोवंश में लंपी जैसी बीमारी के कोई लक्षण नही है। जिन गोवंश को पहले लंपी बीमारी हुई और ठीक होने के बाद इनके निशान रह जाते हैं। उन निशानों पर कुछ पशुओं को जख्म हुआ और कुछ में बढ़ भी गया। लंपी बीमारी में पशु न तो घूम सकता है और न ही उसे भूख लगती है। जबकि ये पशु अभी घूम रहे इस कारण इन्हें लंपी जैसी बीमारी नहीं है। परंतु जो भी संक्रमण है उसकी जांच की जा रही और सभी का उपचार किया जाएगा।-डॉ. पवन यादव, चिकित्सक पशु पालन विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें