फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की दुर्दशा को लेकर शिष्टमंडल ने की एसडीएम से मुलाकात

विज्ञापन
लघु सचिवालय में सामाजिक कार्यकर्ता बलवान फौजी के नेतृत्व में एसडीएम दिनेश कुमार से मिलता शिष्टम - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने को लेकर बुधवार को लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर सड़कों के गड्ढों को भरने एवं निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। शिष्ट मंडल के सदस्यों ने एसडीएम से दीपावली तक सभी सड़कों पर कार्य शुरू नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बलवान फौजी के नेतृत्व में पहुंचे शिष्ट मंडल के सदस्यों ने लघु सचिवालय में एसडीएम दिनेश कुमार से मुलाकात की। सामाजिक कार्यकर्ता बलवान फौजी ने बताया कि यादव धर्मशाला में युवाओं की तरफ से महेंद्रगढ़ बचाओ सम्मेलन आयोजित किया गया था। एसडीएम दिनेश कुमार ने पहुंचकर ज्ञापन लिया था और वायदा किया था कि जल्द ही शहर के गड्ढों को भरवाए जाएगा। सड़कों का निर्माण भी करवाया जाएगा परंतु एसडीएम द्वारा दिया गया समय पूरा होने के बाद बुधवार को शिष्टमंडल ने एसडीएम कार्यालय में जाकर उनसे मुलाकात की है।
- टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही शुरू होगा काम:
एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि शहर की सड़कों के निर्माण के लिए नए टेंडर आमंत्रित किए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्दी ही सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। शहर के अंदर आने वाले सभी सड़क मार्गों के गड्ढों को भरवाने के लिए भी पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ को फोन कर जल्दी कार्य शुरू करने के लिए कहा। एसडीएम ने बताया कि नारनौल रोड के कैंची मोड से लेकर रिवासा फ्लाईओवर तक सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। इस अवसर पर एडवोकेट राजवीर सिंह, कुलभूषण मेघनवास, जितेंद्र नंगल हरनाथ, संदीप, कबीर, भोला बुचावास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें