फोटो संख्या:66- बाघोत गांव में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करती स्वास्थ्यमंत्री आरती राव--संवा
कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने धन्यवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच कट बनवाने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यहां के लोगों की मांग पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इस मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा दिलवाया।
पहले यह मुख्य सड़क थी जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट के लिए स्टेट हाईवे होना अनिवार्य है। अब इस मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा मिल चुका है। जनवरी 2026 तक कट तैयार हो जाएगा
वहीं धरना समिति के चेयरमैन विजय सिंह ने बताया कि 429 दिन तक चले धरने को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आश्वासन के बाद खत्म किया गया था।
152डी पर सेहलंग बाघोत के बीच कट के लिए सबसे बड़ी रुकावट थी कि दादरी से लेकर उन्हाणी तक वाया चिड़िया, बाघोत, सेहलंग स्टेट हाईवे न होना। स्टेट हाईवे का नोटिफिकेशन फरवरी 2024 को जारी हो हुआ था।
राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर कट की घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 9 मार्च 2024 को गुरुग्राम के पचगांव में आयोजित रैली में घोषणा की थी।