फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शीतलहर बढा रही ठिठुरन, तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

विज्ञापन
फोटो 32नारनौल क्षेत्र में कोहरे से गुजरता व्यक्ति।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान में भी 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। वीरवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.0 और अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। वहीं चाय सहित गर्म पेय-पदार्थों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। आगामी दिनों में शीतलहर व बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में वातावरण में भरपूर मात्रा में नमी और आद्रता बनीं हुई है। जिस कारण तापमान में गिरावट और शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में 9 व 10 जनवरी को बारिश की संभावना बन रही है। वहीं 11 जनवरी को जैसे ही यह पश्चिमी मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी वैसे ही उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से तापमान में और अधिक गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें