फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 50 हजार की आबादी पर सिर्फ 11 सफाई कर्मचारी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। करीब 50 हजार की आबादी वाले शहर में सफाई का जिम्मा अब सिर्फ 11 कर्मचारियों पर रह गया है। नगर पालिका में सफाई से जुड़े करीब 70 कर्मचारियों में से 47 हड़ताल पर हैं, जबकि 12 कर्मचारी अधिकारियों के आवास और कार्यालय में ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले 35 दिनों से शहर के मुख्य बाजारों, वार्डों और कॉलोनियों में करीब 58 टन कचरा जमा है। कई जगह सड़कों पर कागज, पॉलीथिन और रेत फैली हुई है। दुकानों के सामने कचरा जमा होने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी और इसके बाद नवरात्र शुरू होने हैं। ऐसे में बाजारों और मंदिरों के आसपास गंदगी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार और दमकल विभाग प्रधान रामसिंह ने बताया कि कर्मचारी लंबित मांगों और समझौता पत्र जारी कराने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि 13 मई के समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया। राज्य स्तरीय कमेटी के निर्णय के अनुसार हड़ताल अब 13 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन अनिश्चितकालीन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें