फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम के बदलावों का सेहत पर आने लगा असर, रोज 200 मरीज वायरल व खांसी के आ रहे

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गर्मी की शुरुआत होते ही वायरल और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इन दिनों रोजाना करीब 200 मरीज वायरल फीवर, खांसी की शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं जिससे अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी मंदीप शर्मा ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों में वायरल संक्रमण के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों में बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द की शिकायतें अधिक देखी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण लोग जल्दी वायरल संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं।
कई मरीजों को तेज बुखार के साथ खांसी और गले में दर्द की समस्या भी हो रही है। हालांकि अधिकांश मामलों में यह सामान्य वायरल संक्रमण है जो दवाइयों और सावधानी बरतने से कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। उन्होंने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए, अधिक धूप में निकलने से बचना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है।
यदि किसी व्यक्ति को लगातार तेज बुखार, खांसी हो तो उसे तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए और स्वयं दवा लेने से बचना चाहिए। समय पर उपचार मिलने से बीमारी जल्दी नियंत्रित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें