फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में सफल हुई सीजेरियन प्रसूति

विज्ञापन
फोटो संख्या:71 कनीना ​स्थित उप नागरिक अस्पताल, जहां हुई सिजेरियन डिलिवरी। संवाद
विज्ञापन
कनीना। उप नागरिक अस्पताल में सोमवार को सातवीं बार सफल सिजेरियन ऑपरेशन से डिलिवरी कराई गई। कनीना निवासी डोली पत्नी पवन की सफल सिजेरियन डिलीवरी करवाई गई। ऑपरेशन के बाद महिला और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू वर्मा ने बताया कि उप नागरिक अस्पताल कनीना में अब तक सात सिजेरियन प्रसूतियां सफलतापूर्वक करवाई जा चुकी हैं, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को बड़े अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यहां ऑपरेशन, दवाइयां, एम्बुलेंस, भोजन व अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कनीना खंड की सभी आशा वर्कर, एएनएम व नर्सिंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन महिलाओं को ऑपरेशन की आवश्यकता हो, उन्हें सीधे उप नागरिक अस्पताल कनीना में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें