महेंद्रगढ़। जिले के 46 केंद्रों पर मंगलवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में साढ़े 4 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने समय से आधे घंटे पहले ही परीक्षा पूरी कर दी। मंगलवार को परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
परीक्षा केंद्रों पर रोज की तरह विद्यार्थियों की जांच की गई और बाद में कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों के परिजनों को भी सख्त हिदायतें दी गई और केंद्रों से दूर रखा। केंद्रों पर बोर्ड की 14 टीमों ने दबिश दी और केंद्रों के चारों ओर बाहरी हस्तक्षेप संबंधी जांच की।
साथ ही विद्यार्थियों की भी संदेह होने पर जांच की गई। टीम में बोर्ड से तीन उड़नदस्ते, एक जिला शिक्षा अधिकारी, पांच खंड शिक्षा अधिकारी, एक डायट और एक एसडीएम की टीम ने केंद्रों में छापेमारी की। इस दौरान सभी केंद्रों पर उचित व्यवस्था मिली और कोई यूएमसी भी नहीं बनाई गई।
-
छात्राएं बोली-पेपर रहा आसान
पेपर काफी आसान आया था। इसमें शरीर को फिट रखने संबंधी सवाल थे जोकि प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल होते हैं। इनके जवाब बिना पढ़े भी दे सकते हैं। अच्छे अंक आएंगे।
-दीपिका, पीएमश्री जीएसएसएस, महेंद्रगढ़
बॉक्स
पेपर काफी आसान था और चारों यूनिट में किसी प्रकार का कठिन प्रश्न नहीं आया। जितना पढ़ाया गया था पेपर भी उतने पाठ्यक्रम से ही था। इसमें किसी प्रकार का बाहरी सवाल नहीं आया।
-अंशु, एमएस स्कूल, पाथेड़ा
- वर्जन:
जिले के 46 केंद्रों पर कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 4,500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। केंद्रों पर बोर्ड समेत 14 उड़नदस्तों ने जांच की। किसी केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप नहीं हुआ और कोई यूएमसी नहीं बनी।
-बिजेंद्र कुमार, बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:-68 पीएमश्री महेंद्रगढ़ में परीक्षा देकर बाहर निकलते हुए विद्यार्थी---संवाद
फोटो संख्या:-68 पीएमश्री महेंद्रगढ़ में परीक्षा देकर बाहर निकलते हुए विद्यार्थी---संवाद