फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 में 11 पार्षद न पहुंचने से बजट बैठक हुई स्थगित

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में बजट बैठक में पार्षदों का इंतजार करते प्रधान रमेश सैनी - फोटो : mathura
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के विकास को लेकर सोमवार को बुलाई गई बजट बैठक स्थगित हो गई। इसमें 15 वार्ड पार्षदों में से महज चार ही बैठक में उपस्थित रहे, जबकि 11 पार्षद नदारद रहे।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से पालिका की आय-व्यय का लेखाजोखा करने, विकास कार्याें के लिए बजट निर्धारित करने, नए कराए जाने वाले कार्याें पर मंथन के लिए बैठक बुलाई थी। अब यह बैठक मंगलवार दोपहर 2:30 बजे पुन: बुलाई गई है।
प्रधान व अधिकारी करते रहे पार्षदों का इंतजार : नगरपालिका की ओर से शहर के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर सोमवार को दोपहर दो बजे बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में प्रधान रमेश सैनी, सचिव प्रशांत पराशर, खजांची सुरेंद्र सहित वार्ड नंबर एक से पार्षद प्रतिनिधि के रूप में संजय राठी, वार्ड नंबर तीन से अशोक सैनी, वार्ड 12 से विष्णु व वार्ड नंबर 13 सुरेंद्र फौजी ही इस बैठक में पहुंच पाए। कोरम के अभाव में अधिकारियों की ओर से इस बैठक को स्थगित कर मंगलवार को पुन: बुलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें