फोटो नंबर-16कुएं से महिला के शव को निकालने में जुटे लोग।
नारनौल। पटीकरा के पास दर्दनाक हादसे में मृतक महिला व उसकी बेटी का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया। बच्ची का शव बुधवार सुबह कुएं से बरामद किया। इसके बाद दाेनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। मृतका के परिजनों को शव सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कारोता निवासी पूजा अपने पीहर पटीकरा आ रही थी। वह पटीकरा के पास पहुंची तो रेलवे लाइन पार कर रही थी। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। हालांकि वह बच गई, लेकिन उसकी बच्ची के दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी इंस्पेक्टर कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने जब ट्रेन के ड्राइवर से बात की तो पता चला कि महिला पटरी पार कर रही थी। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई और घबरा गई। इसके बाद उसने गंभीर रूप से घायल बच्ची के साथ कुएं में छलांग लगा ली। हालांकि, महिला का शव रात को ही निकाल लिया गया था, लेकिन बच्ची का शव सुबह तक नहीं मिला। जिसके बाद बुधवार सुबह दोबारा से बच्ची के शव की तलाश उसी कुएं में की गई। जहां बच्ची का शव मिल गया और नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया। जहां कागजी कार्रवाई कर मृतका के परिजनों को शव सौंप दिए गए।