फोटो संख्या:-63 महेंद्रगढ़ कोर्ट चैंबर में लिफ्ट दोबार चालू होने से खुशी मनाते हुए अधिवक्ता---
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता चैंबर्स में कई साल से खराब लिफ्ट को बार प्रधान संदीप रिवासा ने चालू करवा दिया है। इससे बुजुर्ग व विकलांग अन्य मुवक्किलों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बार प्रधान संदीप ने अधिवक्ताओं के साथ लड्डू बांटकर लिफ्ट को शुरू किया। जब से बार की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है तब से कई कार्य किये गए हैं। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ की वेबसाइट बनाई गई है जिसके अंदर बार, कोर्ट से संबंधित जानकारी व अधिवक्ताओं का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया गया है। चैंबरों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाए गए। लाइब्रेरी को अपडेट किया है व बार लाइब्रेरी में वाईफाई सहित अधिवक्ता के लिए अनेक सुविधाएं की गई हैं। अधिवक्ता चैंबर्स में साफ सफाई व पौध रोपण सहित समय-समय पर अनेक कार्य बार की नयी कार्यकारिणी की ओर से किए गए हैं।