फोटो 4रेडक्रॉस सोसायटी में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। बाबा निहालचंद सेवादल पटीकरा और गोसेवा उपचार शाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी नारनौल में रक्तदान शिविर लगाया गया। 22 लोगों ने रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि आईटीआई पटीकरा के प्राचार्य विनोद खनगवाल रहे। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह मानवता की सच्ची सेवा है। दससे कई लोगों के जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे सामाजिक कार्यों में निरंतर जुड़ने का आह्वान किया। संस्था के प्रवक्ता संदीप राव ने बताया कि शिविर में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीण युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नीतीश, अनिल, संदीप, मुकुल, आदर्श, निशांत आदि उपस्थित रहे।