फोटो नंबर-08अटेली में बैठक को संबोधित करते बसपा नेता ठाकुर अतरलाल। स्रोत-स्वयं
मंडी अटेली। विधानसभा क्षेत्र की लंबित मांगों को लेकर बहुजन समाज पार्टी और प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता समाजसेवी अतरलाल ने की।
मांगों को त्वरित पूरा करवाने के लिए राज्य सरकार पर जोर देने के लिए 3 जनवरी को अटेली तहसील कार्यालय पर और 10 जनवरी को कनीना में उपमंडल कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। धरना, प्रदर्शन के बाद आला अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगे। अतरलाल ने कहा कि अटेली को उपमंडल और दौंगड़ा अहीर को उप तहसील बनाने में राज्य सरकार द्वारा की जा रही देरी के कारण क्षेत्रवासियों में रोष है। सभी नियम कायदे कानून पूरे होने के बावजूद भी सरकार अटेली को उपमंडल व दौंगड़ा अहीर को उपतहसील का दर्जा देने में सौतेला व्यवहार कर रही है।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर कृषि क्षेत्र को रोजाना दस घंटे दिन में बिजली देने, इलाके की नहरों में पूरा पानी चलाने, जोहड़ों को नहरी पानी से भरने, हलका में आईएमटी स्थापित करने, अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बनाने, स्पोर्ट्स स्कूल व साईं का सेंटर खोलने, कनीना और अटेली में सामुदायिक अस्पतालों को फर्स्ट रेफरल यूनिट का दर्जा देने, कनीना में लेबर ऑफिस स्थापित करने, 152 डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेहलंग व बाघोत के बीच में उतरने व चढ़ने के लिए कट का कार्य तत्काल शुरू करने, युवाओं को रोजगार देने की मांगें की गई। बैठक में शेर सिंह यादव, भाग सिंह चेयरमैन, एनके शर्मा, अशोक खोड़, कैलाश सेठ, दानसिंह प्रजापत व राकेश यादव ने भी विचार व्यक्त किए।